जिला मुंगेली,,,,,इंद्रदेव की फुहारों के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, गोकुलधाम में श्रीमद्भागवत कथा का श्री गणेश मुंगेली ////// 28 अक्टूबर **********रिपोर्टर अरविन्द सिंह राजपूत

कोदवाबानी रोड स्थित गोकुलधाम में 28 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर महिलाओं द्वारा एक अत्यंत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें इंद्रदेव की फुहारों (वर्षा) के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण
भक्ति गीतों और गाजे-बाजे की मधुर गूंज के साथ यह भव्य कलश यात्रा गोकुलधाम से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई त्रिलोकधाम मंदिर पहुंची।
पूजा-अर्चना एवं कथा का शुभारंभ
ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस का शुभारंभ मुख्य यजमान श्री राजकुमार राजपूत एवं श्रीमती सरस्वती राजपूत के निवास स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
तत्पश्चात, कथा व्यास पंडित आशीष कृष्ण शास्त्री जी घिरकुड़िया, (दामापुर बाजार) ने भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथा का विधिवत शुभारंभ कराया। शास्त्री जी ने अपने मुखारविंद से कहा
“श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा के उद्धार का मार्ग है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख, शांति तथा सच्ची भक्ति का संचार होता है।”
आयोजक राजपूत परिवार ने मुंगेली क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गोकुलधाम पहुंचकर संगीतमय कथा का आनंद लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।





