छत्तीसगढ़,,,,,,छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर का मुंगेली पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुंगेली/ छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी के मुंगेली आगमन पर न्यू सर्किट हाउस, मुंगेली में गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला मुंगेली के आईटी सेल प्रभारी श्री अरविन्द सिंह राजपूत ने अध्यक्ष महोदय को पुष्पगुच्छ एवं भगवा गमछा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राकेश साहू जी सहित अनेक वरिष्ठ जन, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी माननीय अध्यक्ष जी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान युवाओं से जुड़े विषयों, आयोग की योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।





