क़बीरधाम,,,,,,,ग्राम हथनीकला में शारदीय नवरात्रि पर्व और भव्य जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन

मुंगेली। ग्राम हथनीकला स्थित भव्य माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि (कंवार) का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भव्यता और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ राज्य स्तरीय/क्षेत्रीय कलाकारों के लिए भव्य जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम एवं तिथियाँ
नवरात्र प्रारंभ एवं घट स्थापना 11 अक्टूबर 2026 (रविवार, आश्विन शुक्ल पक्ष 01) — प्रातः 11:36 से दोपहर 12:24 बजे के बीच ज्योति प्रज्वलित एवं घट स्थापना होगी।
ललिता पंचमी: 15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार, आश्विन शुक्ल पक्ष 05)।
दुर्गाष्टमी, कन्याभोज एवं हवन: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार, आश्विन शुक्ल पक्ष 08)।विसर्जन: 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार, आश्विन शुक्ल पक्ष 09)।
भव्य जसगीत प्रतियोगिता
माता सेवा जसगीत मण्डली एवं झांकी प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों के लिए विशेष जसगीत प्रतियोगिता रखी गई है।
प्रतियोगिता अवधि: 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।
नियम: सभी प्रतिभागी जसगीत मण्डलियों को अपना वाद्ययंत्र स्वयं लाना अनिवार्य है।
पुरस्कारों की सूची
प्रथम पुरस्कार: ₹15,000 (सौजन्य: अध्यक्ष श्री हेमंत सिंह ठाकुर – फौजी भैया)
द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000 (सौजन्य: श्री मनहरण सिंह ठाकुर – भू.पू. पुलिस)
तृतीय पुरस्कार: ₹7,000 (सौजन्य: सचिव श्री संग्राम सिंह ठाकुर)
चतुर्थ पुरस्कार: ₹5,000 (सौजन्य: श्री सुरेश सिंह ठाकुर – अध्यक्ष नवधा रामायण)
पंचम पुरस्कार: ₹3,100 (सौजन्य: उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर)
षष्ठम पुरस्कार: ₹2,500 (सौजन्य: विक्रांत किराना स्टोर, हथनीकलाँ)
सप्तम पुरस्कार: ₹2,100 (सौजन्य: प्रचार सचिव श्री रुप सिंह ठाकुर)
अष्टम पुरस्कार: ₹2,001 (सौजन्य: श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर – अध्यक्ष युवा एकता सेवा समिति)
नवम पुरस्कार: ₹1,500 (सौजन्य: कान्हा गृह उद्योग, हथनीकलाँ)
दशम पुरस्कार: ₹1,100 (सौजन्य: श्री श्रवण सिंह ठाकुर, व्यवस्थापक)
मनोकामना ज्योति कलश एवं प्रसाद व्यवस्था
घृत (घी) ज्योति सहयोग राशि: ₹2,100
तेल ज्योति सहयोग राशि: ₹901
विशेष सूचना: मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कराने वाले श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे रसीद कटवाने वाले अधिकृत सदस्य से ही प्रसाद प्राप्त करें। अधिकृत सदस्य ही आपके घर तक प्रसाद पहुँचाने की व्यवस्था करेंगे।
संपर्क सूत्र एवं जानकारी
मंदिर पुजारी पं. दीनबंधु शर्मा — 8959558960
प्रसाद वितरण एवं अन्य जानकारी हेतु: 7000181493, 7489541309, 9630243944
मंदिर समिति व आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर माँ दुर्गा के दर्शन करने एवं भक्ति संगीत का आनंद लेने की भावभीनी अपील की है।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।







