कवर्धा

क़बीरधाम,,,,जल जन सेवा संकल्प के तहत बामी में बांध सुरक्षा एवं जल संरक्षण पर जन संवाद

सुतियापाट जलाशय के मानसून पश्चात बांध सुरक्षा निरीक्षण के साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

कवर्धा, 19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले में जल संरक्षण, बांध सुरक्षा और जल संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर जनजागरूकता की पहल की जा रही है। इसी क्रम में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर लोहारा के सुतियापाट जलाशय मध्यम परियोजना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बामी में जन संवाद एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं हितग्राहियों के साथ सुतियापाट जलाशय का मानसून पश्चात बांध सुरक्षा निरीक्षण किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बांध की सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बांध एवं जलाशय की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके संरक्षण के लिए निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन आवश्यक है। जन संवाद के दौरान नहरों एवं जलाशय क्षेत्र में अतिक्रमण से होने वाले नुकसान के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों के अधिकार, जल संबंधी राजस्व प्रावधान तथा उपलब्ध जल के समुचित और मितव्ययी उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ‘जल संचय जन भागीदारी’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग की ओर से सुतियापाट परियोजना उपसंभाग क्रमांक-3, सहसपुर लोहारा के अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.पी. चक्रवर्ती एवं उपअभियंता श्री दीपक कुमार उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत बामी के सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल संरक्षण एवं बांध सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा जल संसाधनों के संरक्षण एवं बेहतर उपयोग को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!