कवर्धा

क़बीरधाम♿♿♿♿♿वरिष्ठ साहित्यकार श्री नीरज मंजीत ने 17 सितंबर को शाम 7 बजे आशीर्वाद का दिया प्रज्ज्वलित करने की अपील की

कवर्धा, 14 सितंबर 2026। वरिष्ठ साहित्यकार श्री नीरज मंजीत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेवासियों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे आशीर्वाद का दिया जलाकर सेवा और संकल्प का संदेश देने की अपील की है।

श्री नीरज मंजीत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सार्वजनिक सेवा की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली और इसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा का दायित्व निभाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत की प्रगति, आत्मनिर्भरता, जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार और विकास कार्यों को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प का अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घरों में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करें तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!