क़बीरधाम,,,,,तीजा-पोला और गणेश चतुर्थी पर अरविन्द सिंह राजपूत ने दी शुभकामनाएं, दिया सामाजिक एकता का संदेश

मुंगेली। सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल दाऊपारा (मुंगेली) के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला मुंगेली के आईटी सेल प्रभारी श्री अरविन्द सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों, किसानों व राजपूत समाज को तीजा-पोला और गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई दी है।
तीजा-पोला छत्तीसगढ़ की माटी, लोकपरंपरा और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है। तीजा पर मातृशक्ति के त्याग को नमन और पोला पर अन्नदाता किसान व पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समाज की प्रगति केवल पद या संगठन से नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा, सक्रियता और सकारात्मक सोच से ही संभव है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपसी मतभेद दूर कर एक-दूसरे का सम्मान करें और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करें।





