कवर्धा

क़बीरधाम,,,,कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार

विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश

कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर 2026 कलेक्टर कबीरधाम श्रीमती तूलिका प्रजापति के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,विकसित भारत जी राम जी योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सहित अन्य विभागीय कार्यो की समीक्षा गत दिवस सीईओ जिला पंचायत द्वारा की गई।इस दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही पाए जाने तथा समय-सीमा में कार्य नहीं पूरा नहीं होने पर संबंधित मैदानी कर्मचारियों को सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत ठोस एवं अवशिष्ट प्रबंधन नियम के क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतो में यूजर चार्ज प्रारंभ करने, आवश्यकता अनुसार सेग्रीगेशन शेड का सुधार करने, कचरा कलेक्शन के कार्य को जिले के सभी ग्राम पंचायतो में प्रारंभ करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ एवं विकासखंड समन्वयक को दिए गए। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचरा कलेक्शन तथा गोबर गैस प्लांट का संचालन करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि योजना से आजीविका के नए स्रोतों का सृजन किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों से समन्वय कर अपूर्ण आवास को यथा शीघ्र पूर्ण करने तथा अप्रारंभ आवास को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं अनियमितता की शिकायत पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सभी आवास का निर्माण हितग्राहियों द्वारा किया जाए। प्रधानमंत्री जनमन आवास के कार्यो में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में निर्मित हो रहे बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य की ग्राम वॉर समीक्षा की गई। स्कूली छात्राओं को बालिका शौचालय के माध्यम से स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियों को दिया गया।ग्राम पंचायतो में श्रमिकों की मांग पर रोजगार उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। जल संरक्षण, आजीविका डबरी, निजी डबरी जैसे हितग्राही मूलक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान अंतर्गत अधिक से अधिक समूह की दीदियों को लखपति दीदी की श्रेणी में आगे बढ़ाने निर्देशित करते हुए कहा गया कि समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जाए।राज्य शासन द्वारा निर्देशित सभी ऑनलाइन मॉड्यूल पर एंट्री समय पर पूर्ण करने के निर्देश क्षेत्र समन्वयक एवं विकासखंड परियोजना अधिकारियों को दिए गए। पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना,क्षमता विकास निधि एवं 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा भी की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सभी उपसंचालक पंचायत,सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सभी अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड परियोजना अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक सहित जिला पंचायत के सभी शाखा प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!