कवर्धा

क़बीरधाम,,,,”विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हुई विशेष ग्राम सभा “

“विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हुई विशेष ग्राम सभा “

ग्राम सभा द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना पहुंची जन-जन तक

कवर्धा-दिनांक 20अगस्त 2026 कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायतो में विकसित भारत जी राम जी योजना को जन-जन तक पहुँचने विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के अंतर्गत जन संवाद 2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प का आयोजन का आयोजन किया गया।कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार ग्राम सभा मे पांच गतिविधि का आयोजन किया गया।जिसमे गांव की प्राथमिकता वाले कार्यो को वोटिंग वॉल में पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा अपने गांव की आवश्यकता को चिन्हांकन कर चार्ट पेपर पर प्राथमिकता क्रम में प्रदर्शित किया गया। इनके साथ ही 125 दिनो का रोजगार मेरा अधिकार पर शपथ ली गई।विकसित भारत संदेश कार्ड,जनता पूछे सवाल पंचायत बताए जवाब हेतु संवाद मंच का आयोजन किया गया। तिरंगे के साथ विकास संदेश द्वारा ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने के संकल्प हेतु प्रेरित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का मुख्य कारण योजना को जन-जन तक पहुंचना है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार हो सकेगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सहभागी होगा। गांव की आवश्यकता अनुसार कार्यों की पहचान, 125 दिनों का रोजगार, आजीविका की गतिविधियों से युवा एवं महिलाओं को जोड़ना इसका प्रमुख लक्ष्य है। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा योजना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। जल संरक्षण,वृक्षारोपण,आजीविका संवर्धन जैसे प्रमुख घटकों पर विस्तार से चर्चा की गई और ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम सभा सशक्त माध्यम है एक साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचने का। योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु ग्रामीणों से उनके विचार और सुझाव के साथ शिकायतें प्राप्त होती है जिसका यथा स्थिति ग्राम सभा में हि समाधान किया जाता है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!