मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,,भाजपा मुंगेली ग्रामीण मण्डल में संयुक्त शक्तिकेंद्र की बैठक संपन्न, बूथों को मजबूत करने पर दिया गया जोर

मुंगेली/ भारतीय जनता पार्टी मुंगेली ग्रामीण मण्डल के अंतर्गत संयुक्त शक्तिकेंद्र कोदवा बानी, प्रतापपुर और चारभाठा की एक महत्वपूर्ण बैठक महाराणा प्रताप भवन कोदवा बानी में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी बूथों को पूरी तरह सक्रिय और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी हित में कार्य करने का संदेश दिया।

इस संगठनात्मक बैठक का सफल संचालन मण्डल के महामंत्री चंद्रहास गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि कन्हैया जायसवाल, डॉ सुरेश ठाकुर, दिनेश जायसवाल, मोहित यादव, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, द्वारिका सिंह, रजनीश त्रिपाठी, ताराचंद जांगड़े, धन्नू साहू, हेमपाल ध्रुव, वीरेन्द्र साहू, रामानुज साहू, दानी सिंह, निर्मल ठाकुर, हरि निर्मलकर, संतोष ठाकुर, चंद्रशेखर जायसवाल, गनपत सिंह ठाकुर, फलीत बंजारा, रोशन चेलक, मेलूराम साहू,अशोक साहू धनेश साहू, चंद्रकुमार ध्रुव, वीरेंद्र साहू, श्यामू निर्मलकर, शिव ठाकुर, पवन सिंह, उद्धव ठाकुर, रोहित यादव, अशोक साहू, परमेश साहू, बिहारी साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बूथ पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!