मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,,ग्राम कोदवाबानी में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ का भव्य आयोजन,भक्ति और उत्साह में डूबा पूरा गाँव

​मुंगेली। जिला अंतर्गत ग्राम कोदवाबानी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत भव्य, उत्साहपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गाँव में पारंपरिक मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो संपूर्ण क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और उमंग उत्साह का प्रतीक बना।
​उत्सव के दौरान गाँव के विभिन्न मोहल्लों में मटकियाँ बाँधी गई थीं, जिससे पूरे गाँव में दिन भर त्योहार का माहौल रहा। हर उम्र के लोगों और बच्चों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​गोविंदा टोली ने जमाया रंग
स्थानीय युवाओं की गोविंदा टोलियों ने अद्भुत जोश और समन्वय का परिचय देते हुए विशाल मानव पिरामिड बनाए। ‘जय श्री कृष्णा’ और भगवान के जयकारों के बीच युवाओं ने मटकी फोड़कर इस पारंपरिक रीति-रिवाज को जीवंत रखा।
डीजे गाजे-बाजे की धुन पर पूरी रात गाँव भक्ति रस में सराबोर रहा। श्री कृष्ण के भजनों, और भगवान की बाल-लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
​इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आयोजन समिति, समस्त ग्रामवासियों और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना लालपुर पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।
उक्त जानकारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!