कवर्धा

कबीरधाम,,,,,शाम ढलते ही कबीरधाम की सड़कों पर सक्रिय हुई पुलिस

शाम ढलते ही कबीरधाम की सड़कों पर सक्रिय हुई पुलिस

असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई का अभियान

MCP, पैदल पेट्रोलिंग और वाहन जांच के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर धारा 185 के तहत कार्रवाई

हरेली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा 12 अगस्त 2026 को शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर MCP लगाकर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों द्वारा असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर

वाहन जांच के दौरान विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

हरेली पर्व को लेकर पुलिस रही सतर्क

हरेली छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पारंपरिक पर्व है। पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया। प्रमुख स्थानों एवं मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई तथा संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी गई।

आमजन को अनावश्यक परेशानी नहीं, असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर

पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने अभियान के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सज्जन नागरिक अथवा आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।

कानून का पालन करने वाले नागरिकों के लिए पुलिस सहयोगी एवं सुरक्षा का भरोसा है, वहीं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध पुलिस पूरी सख्ती और विधिसम्मत तरीके से कार्रवाई करेगी।

महिला थाना एवं अजाक थाना के पुलिस बल द्वारा थाना सिटी कोतवाली कवर्धा के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी रखी गई।

कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है कि हरेली पर्व सहित प्रत्येक अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बना रहे और आमजन बिना किसी भय के अपने पर्व एवं दैनिक गतिविधियां संपन्न कर सकें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!