मुंगेली,,,,,जिला स्तरीय “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम आयोजित |माननीय विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न*

मुंगेली- “नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान” का राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर वर्ष 2047 तक नशामुक्त भारत का निर्माण करना है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के संयुक्त निर्देशन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा मुंगेली में जिला स्तरीय “नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में माननीय विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के पूजा-अर्चना के साथ किया तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मोहले ने नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित रहते हुए आगे बढ़ने की सीख दी साथ ही उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह नशा मुक्ति अभियान आने वाली पीढी को सही दिशा दिखाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, नगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ वाजपेयी, सुनील पाठक, रामशरण यादव, मिठ्ठू लाल यादव, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अरविन्द सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता पाटले,सदस्य श्री दुष्यंत दुबे, दिनेश बुनकर तथा प्रशासनिक एवं अधिकारी वर्ग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गोकुल राम रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अजय शतरंज, तहसीलदार श्री कुनाल पाण्डेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विमित्रा धृतलहरे, जे.पी.मिश्र विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शोभित वाजपेयी, एसएनजी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रजत दवे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, शाला प्रभारी प्राचार्य श्रीमती लीला श्रीवास्तव तथा उपप्राचार्य बीआरसाव श्री राजेन्द्र क्षत्रीय, सीएसी नेमीचंद भास्कर, प्रपा मिडिल दीप्ती चतुर्वेदी व गणमान्य नागरिकगण एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. एन. के. पुरले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी श्री यशवंत दिवाकर, रविराज आडिल, जितेंद्र कुमार शर्मा एवं राहुल वर्मा का विशेष योगदान रहा तथा आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी श्री संजय पाल द्वारा किया गया।





