कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाएं-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

बैंक एवं समितियों के समन्वय से अधिक से अधिक किसानों को बीमा से जोड़ने के निर्देशकवर्धा, 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज खरीफ सीजन में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के अधिक से अधिक किसानों को बीमा आवरण में शामिल करने के लिए बैंक अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली। यह बैठक कृषि विभाग और बीमा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी बैंक अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक पात्र ऋणी एवं अऋणी किसान को योजना के दायरे में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के आवेदन समय-सीमा के भीतर फसल बीमा पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, ताकि किसी भी पात्र किसान का बीमा कराने से वंचित न रह जाए। बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी बैंक एवं समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई 2026 तक जिले के अधिक से अधिक किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। बैठक में उप संचालक कृषि श्री अमित कुमार मोहंती ने फसल बीमा आवेदन के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों, पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया तथा योजना की अधिसूचना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्रुटिरहित प्रविष्टियां सुनिश्चित करने कहा। बैठक में लीड बैंक अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!