कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,62 छात्राओं को मिला निःशुल्क साइकिल मुख्य अतिथि रहे श्री कैलाश चंद्रवंशी,

62 छात्राओं को मिला निःशुल्क साइकिल मुख्य अतिथि रहे श्री कैलाश चंद्रवंशी,
शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली के 62 छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरा खिल उठे सर्वप्रथम माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पण किया गया फिर उपस्थित अतिथियों एवं पालको का स्वागत श्री कैलाश चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में सायकिल प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई और शुभकानाएं देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार बालिकाओं के शिक्षा को गंभीरता से लेते हुए कक्षा नवमी के शासकीय स्कूल में अध्ययनरत समस्त छात्रोंओ को निःशुल्क सायकिल प्रदान कर उनके आवागमन में सुविधा प्रदान कर रहा है तथा सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय का निर्माण भी होंगे , शहीद नरेंद्र शर्मा स्कूल में पेयजल हेतु वाटर कूलर लगाने तथा एक सांस्कृतिक मंच स्वीकृत कर जल्द ही निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम , श्री रुपेश चंद्रवंशी, जनपद सदस्य ,सभापति कवर्धा ,श्री राम सिंह ठाकुर पूर्व जनपद सदस्य ,श्री दिलीप चंद्रवंशी अध्यक्ष शाला विकास समिति , राजेश साहू उपाध्यक्ष शाला विकास समिति , कपिल चंद्रवंशी समिति सक्रिय सदस्य ,संस्था के प्राचार्य जोध्या राम बंजारे, व्याख्याता हरिनारायण पाण्डेय , महेन्द्र कुमार श्रीवास, वीरेंद्र कुमार शर्मा,साइकिल वितरण प्रभारी सुश्री राधिका मांडवी ,राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी जितेन्द्र कुमार राजपूत के साथ समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!