जिला क़बीरधाम,,,,वैष्णव समाज द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त विघार्थियों को पुरस्कृत किया

पुरस्कार वितरण समारोह*
वैष्णव समाज सेवा समिति कवर्धा, जिला -कबीरधाम द्वारा स्थानीय वैष्णव सामुदायिक भवन, भोरमदेव रोड, गोदना रिसार्स के पास, कवर्धा में* पुरस्कार वितरण समारोह* कार्यक्रम आयोजित हुए। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व्याख्याता राम दास वैष्णव, अध्यक्ष अध्यक्षता रोहित वैष्णव, विशिष्ट अतिथि व्याख्याता आकाश वैष्णव, जिला संयोजक ने किया।
राम दास वैष्णव ने बताया कि हमारे समाज में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अलग अलग कार्य क्षेत्र पद में अपना नाम रोशन किया है। रायपुर में संस्कृत महाविद्यालय, राजा दिग्विजय दास महाविद्यालय राजनांदगांव, महंत जानकी शरण दास वैष्णव महाविद्यालय पिपरिया में है, वे सभी वैष्णव समाज के दानवीर है, जिससे हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण कर रहे हैं। अध्यक्ष रोहित वैष्णव ने कहा कि इसी तरह पढ़ाई करके अच्छे अंक प्राप्त कर समाज व अपने माता-पिता का भी नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक आकाश वैष्णव ने कहा पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त कर अन्य विघार्थियों के लिए प्रेरणा बने।जो अच्छे अंक प्राप्त करेगा उसे हर समय पढ़ाई संबंधित मदद करुंगा।
उक्त कार्यक्रम में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर वैष्णव समाज का नाम रोशन करने वाले विभिन्न कक्षाओं के विघार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया गया,साथ ही उन सभी विघार्थियों को हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गई। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के माता-पिता का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्थापक प्रमुख शिक्षक बिहारी दास वैष्णव एवं जिला संयोजक आकाश वैष्णव ने किया।
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त विघार्थियों को पुरस्कृत किया जिसमें कक्षा 12 वीं कु. किरण वैष्णव 74 प्रतिशत, कु. तारणी वैष्णव 72 प्रतिशत, कक्षा 10 वीं में कु. रेणुका वैष्णव 82 प्रतिशत, कक्षा 8वीं में कु. राधिका वैष्णव 90.50,प्रतिशत,कु. चंचल वैष्णव 85.50प्रतिशत, दिव्यांश वैष्णव 79 प्रतिशत, कु. गुनगुन वैष्णव 75 प्रतिशत, कु.रुहाना वैष्णव 71 प्रतिशत, कक्षा 5वीं में कु. श्रेया वैष्णव 097.50 प्रतिशत, कु. यशस्वी वैष्णव 87.50 प्रतिशत, बोल्या वैष्णव 80.50प्रतिशत तथा अनन्या वैष्णव 74 प्रतिशत प्राप्त विघार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाएं जिनमें माधव दास वैष्णव, नंद किशोर वैष्णव, कमलेश वैष्णव, बद्री दास वैष्णव, दुलार वैष्णव, प्रवीण वैष्णव, गजेन्द्र वैष्णव,श्रीमती मेय्या वैष्णव, रितु वैष्णव, मती रेखा वैष्णव, महेश्वरी वैष्णव, उमाभारती वैष्णव एवं उपस्थित वैष्णव समाज तथा विघार्थियों की गरिमामय उपस्थिति के साथ अंतिम में आभार प्रकट बिहारी दास वैष्णव ने किया।







