कवर्धा

कबीरधाम,,,,,मेरा युवा भारत कवर्धा के युवाओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

कवर्धा, 06 जुलाई 2026। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हरिया में मेरा युवा भारत कवर्धा के युवाओं द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया श्री नरेंद्र निर्मलकर शामिल हुए। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं एवं ग्रामवासियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रसेवा, शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर उनके आदर्शों पर चलने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का सफल बनाने में ग्राम पंचायत खम्हरिया के युवाओं का योगदान रहा। इस अवसर पर रोहित निर्मलकर, सुशील निर्मलकर, पप्पू गोस्वामी, आकाश निषाद, प्रकाश, सुभाष,अशिष, बड़े लाल निषाद, ब्रिजेश, भागवत, रत्नाकर निर्मलकर युवा मंडल के सभी सदस्य शामिल रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!