कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,ग्राम पंचायतो से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाएं:सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

ग्राम पंचायतो से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाएं:सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

मनरेगा, आवास,स्वच्छ भारत मिशन,समग्र ग्रामीण विकास एवं ग्राम संपदा एप्प सहित विभिन्न कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

कवर्धा-दिनांक 11/06/2026, जिले के ग्राम पंचायतो में चल रहे महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समग्र ग्रामीण विकास, क्षमता विकास एवं ग्राम संपदा एप्प में एंट्री से संबंधित विभिन्न कार्यों की ग्राम पंचायत वॉर समीक्षा गत दिवस रानी दुर्गावती चौक स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के ऑडिटोरियम में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक में अनुपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कार्यो की समीक्षा के दौरान कहा गया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं अनियमितता की शिकायत पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा के दौरान ग्राम संपदा एप्प में 20 पंचायत सचिवों द्वारा निर्माण कार्यों की ऑनलाइन एंट्री नहीं करने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश उपसंचालक पंचायत को दिए गए। सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्माण कार्यों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए। तत्पश्चात 1 जुलाई से विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत नए कार्यों की स्वीकृति प्रारंभ की जाएगी। मनरेगा के तहत ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार देने तथा समय पर मजदूरी भुगतान करने के निर्देश सभी सचिवों को दिए गए। सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ आवासो को प्रारंभ कराए तथा निर्माणधीन आवासो को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना एवं क्षमता विकास में हो रहे निर्माण कार्य,नवीन ग्राम पंचायत भवन की कार्य वॉर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ठोस अपशिस्ट प्रबंधन का सही निपटान हो: सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को विस्तृत जानकारी दी गई। चार प्रकार के डिब्बे में अलग-अलग कचरे को रखना, घर स्तर पर ही कचरे को अलग-अलग रखना, ग्राम पंचायत क्षेत्र में आने वाले ढाबे, मैरिज हाल, बाजार,शुगर फैक्ट्री,गुड़ फैक्ट्री इत्यादि जो प्रतिदिन 100 किलो कचरे का उत्पादन करते है इसका चिन्हांकन कर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिवों को दिए गए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत नए नियमों का पालन ग्राम पंचायत स्तर पर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। सचिवों को निर्देशित किया गया कि गाँव-गाँव में नारा लेखन कराया जाय साथ ही चित्रकारी चौपाल रैली इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करनें निर्देशित किया गया। निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी सभी सीईओ जनपद पंचायत, जिला पंचायत से सभी योजनाओं के शाखा प्रभारी अधिकारी ग्राम पंचायत सचिवो सहित अन्य कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!