कवर्धा

क़बीरधाम,,,,स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जनमाष्टमी, गणेश चतुर्थी, ढोल ग्यारस, अनन्त चतुर्दशी, गांधी जयंती, भगवान महावीर निर्वाण दिवस एवं गुरू घासीदास जयंती पर पधुवध एवं मांस बिक्री निषिद्ध

कवर्धा, 06 जुलाई 2026। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 04 सितंबर को श्री कृष्ण जनमाष्टमी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 22 सितंबर को ढोल ग्यारस, 25 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी, 02 अक्टूबर को गांधी जयंती, 08 नवंबर को भगवान महावीर निर्वाण दिवस और 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखने आदेशित किया है। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय निकाय विभाग मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जनमाष्टमी, गणेश चतुर्थी, ढोल ग्यारस, अनन्त चतुर्दशी, गांधी जयंती, भगवान महावीर निर्वाण दिवस एवं गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री केन्द्रों को बंद रखने आदेश जारी किया है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!