कवर्धा

क़बीरधाम,,,,जिले में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर होंगे जागरूकता, स्वच्छता और जनहित के विविध कार्यक्रम

कवर्धा, 28 जून 2026। सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सहकारिता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने तथा विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए उप आयुक्त एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, कबीरधाम द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार सहकारिता सप्ताह के दौरान जिले एवं विकासखंड स्तर पर जागरूकता अभियान, सहकारिता विषयक गतिविधियां, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की निगरानी, समन्वय और सफल क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्रीमती विनिता ध्रुव को जिला स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं श्री आर.के. ध्रुव को कवर्धा, श्री ए.के. वैष्णव को पंडरिया, श्री के.के. देवांगन को बोड़ला तथा श्री प्रवेश तिवारी को सहसपुर लोहारा विकासखंड का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी नोडल अधिकारी कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!