कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,0 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु विशेष सर्वे अभियान होने जा रहा शुरू

16 जून से 7 जुलाई तक जिले के सभी गांवों एवं वार्डों में चलेगा सर्वे

कवर्धा, 10 जून 2026/ कबीरधाम जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 16 जून से 7 जुलाई 2026 तक जिले के सभी गांवों एवं शहरी वार्डों में चलाया जाएगा।

इस संबंध में कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री गोपाल वर्मा ने अभियान की रूपरेखा तय करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी दिव्यांग बच्चा सर्वेक्षण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह अभियान केवल आंकड़ों के संकलन तक सीमित नहीं है, बल्कि उन बच्चों की पहचान का महत्वपूर्ण प्रयास है, जो किसी कारणवश शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं अथवा पुनर्वास सुविधाओं से दूर हैं। सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित बच्चों को समावेशी शिक्षा, सहायक उपकरण, चिकित्सकीय परामर्श, विशेष प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति तथा अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के दिव्यांग बच्चों की जानकारी सर्वे दल को उपलब्ध कराएं, ताकि जरूरतमंद बच्चों तक समय पर सहायता एवं सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। यह अभियान शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के समन्वय से संचालित होगा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!