कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,हायर सेकेंडरी स्कूल रवेली में शहीद नरेन्द्र शर्मा की 55 वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद नरेन्द्र शर्मा को किया याद 55 दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर दिया श्रद्धांजलि साथ ही अग्निवीर भर्ती हेतु किया मार्गदर्शन

24 नवम्बर 2026 ग्राम रवेली में स्थित शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रवेली में शहीद नरेन्द्र की 55 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम में शहीद परिवार से श्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा एवं पूर्व सैनिक दिनेश राम साहू और जितेन्द्र कुमार राजपूत शामिल हुए। स्कूल प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर शहीद परिवार का सदस्य,पूर्व सैनिकों, शिक्षकों व विद्यार्थियो ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। शहीद परिवार के सदस्य वीरेन्द्र कुमार शर्मा और पूर्व सैनिकों को पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया गया। शहीद नरेन्द्र शर्मा ग्राम दुल्लापुर ,रवेली के समीप के रहने वाले थे। उनका जन्म 12 दिसंबर 1951 में हुआ था। 1971 को भारत और पाकिस्तान के मध्य युद्ध हुआ । युद्ध के दौरान सैन्य सेवा का निर्वहन करते हुए मजहब 19 वर्ष की आयु में नरेन्द्र 24 नवंबर 1971 राजस्थान के बाड़मेर में सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त किया था पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक दिनेश राम साहू जो कि वर्तमान में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोको में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत एवं सुखचंद डाहीरे व्यायाम शिक्षक ने शासन के निर्देशानुसार अग्निवीर भर्ती हेतु विस्तृत मार्गदर्शन दिया जिसमें भर्ती का उम्र , शारीरिक मापदंड, शारीरिक परीक्षा, वेतन और भत्ते, योग्यता प्रमाण पत्र, बीमा , वापसी पर एक मुस्त मिलने वाली राशि, राज्य शासन में आरक्षण के संदर्भ में विस्तृत मार्गदर्शन दिया और अंत में अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि शहीद पूरे राष्ट्र के लिए गौरव पुरुष होते हैं। उन्होंने मातृभूमि की सेवा करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।शहीद के स्मरण मात्र से प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति मिलती है। बताया कि शहीद नरेन्द्र शर्मा न केवल कवर्धा और छत्तीसगढ़ के ही नहीं समूचे राष्ट्र का गौरव है l विद्यार्थियो में सीमा, लक्ष्मी, अंशु, रीना, सुमन, रागनी, अर्चना, ने शौर्य से संबंधित गीत, कविता, शायरी, का प्रस्तुति से पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया l इस कार्यक्रम में प्राचार्य जोध्या राम बंजारे, व्याख्याता वीरेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी जे. के. राजपूत समस्त शिक्षक , क्लर्क स्टाफ, ऑफिस सहायक ,नीलू,सुमन ,मानसी,पलक,अंजली , नियति राधिका,हेमा,आरती, पायल,दुर्गा, ललता, आकाश, नरोत्तम, गोपाल, शैलेंद्र, मुक्तामणि, रुचित, आयुष, रुद्रप्रताप, राहुल, सुमित, नोवेंद्र, टाकेश्वरी, बबीता, प्रियंका, लल्ली, जासमीन , विजेता, ज्योति, वेदप्रकाश,के साथ समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद नरेन्द्र शर्मा नाम रहेगा का उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!