कवर्धा

जिला क़बीरधाम,,,,,थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ा

कबीरधाम पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ा

15 पौवा देशी शराब एवं नगदी रकम जप्त

जिले में अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण तथा उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

दिनांक 28.05.2026 को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुम्हारी खोलवा तिराहा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी मनीराम कोसले पिता बिसहत कोसले उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हारी थाना सिंघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम के कब्जे से 15 पौवा प्लेन देशी मदिरा शोले कंपनी, कुल 2.700 बल्क लीटर शराब किमती 1200 रुपये तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये, कुल जुमला 1400 रुपये जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद, प्रआर 377 पेखेन्द्र जांगड़े, आरक्षक 178 अविनाश तिवारी, आरक्षक 732 पुरुषोत्तम ठाकुर एवं आरक्षक 720 रमेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!