क़बीरधाम,,,,,शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 समूह की दीदियों को मिल रहा व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण

पदमराज सिंह ठाकुर क़बीरधाम
जिला पंचायत द्वारा बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए एक ही छत के नीचे लाकर आजीविका के नए स्रोतों से जोड़ने प्रयास हो रहा हैं। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल की पहल पर कबीरधाम जिले में शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों के लिए दिनांक 24 अप्रैल से 45 दिवसीय व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत कवर्धा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बिरकोना में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों को आधुनिक सिलाई की तकनीक, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, डिजाइनिंग, कटिंग, फिनिशिंग एवं बाजार के मांग अनुसार परिधान निर्माण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।




