कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

कवर्धा, 25 मई 2026। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत कवर्धा के सभागार कक्ष में किया गया। कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का वाचन कर प्रतिभागियों को नियमों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का प्रशिक्षण जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण श्री संजय सोनी द्वारा दिया गया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरा पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान एवं जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों एवं बिहान कैडर की महिलाओं को स्वच्छता संबंधी नियमों के पालन एवं ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक उपायों एवं व्यवहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, बिहान कैडर की महिलाएं सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!