सियासत

जिला मुंगेली,,,,,,भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक और परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

मुंगेली- भाजपा किसान मोर्चा की संगठनात्मक और परिचयात्मक बैठकें अटल परिसर भाजपा जिला कार्यालय मुंगेली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं। प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी ने किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के हौसलें मजबूत करते हुए जमकर सराहना करते हुए बधाई दी। संभाग प्रभारी लाल संतोष सिंह ने जिले में निवासरत नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों तथा मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री के स्वागत, आगामी कार्य योजनाओं और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रत्येक बूथों में दस किसान मितान बनाने को कहा गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की उपस्थिति में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश यादव ने अपने स्वागत भाषण में नवनियुक्त पदाधिकारियों की क्रमशः परिचय कराया तथा कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में किसान मोर्चा को रीढ़ की हड्डी बताया।
कार्यक्रम की संचालन महामंत्री विश्वनाथ साहू व शंकर सिंह ठाकुर ने किया तथा आभार किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक, वीरेन्द्र गुप्ता, रिजवान हक, शिवप्रताप सिंह, कोटू दादावानी, महेन्द्र खत्री, अशोक साहू, संदीप साहू, रामवतार राजपूत, ओंकार खत्री, पुरुषोत्तम जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला- आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!