कवर्धा

राजस्व निरीक्षक संघ जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष बने विनोद राजपूत

पदमराज सिंह,,,,,छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष शंकरलाल मतवारे के पदोंन्नत होने से राजस्व निरीक्षक संघ की जिला शाखा मुंगेली का पुनर्गठन किया गया, जिसमें राजस्व निरीक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति से जिला सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे विनोद सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला शाखा मुंगेली का पुनर्गठन करते हुए हेमंत कुमार साहू को जिला सचिव, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश साहू, उपाध्यक्ष जगन्नाथ मरकाम, सहसचिव अनिल राज, संगठन सचिव चंद्रशेखर पटेल, प्रवक्ता सम्मन सिंह ठाकुर को चुना गया। जिला संघ के संरक्षक राजेश शुक्ला एवं प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए संजय श्रीवास्तव एवं तुलाराम डिंडोरे को चयनित किया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्रीमती शोभा कपूर, रामदास कोरी आदि अन्य सदस्य राजस्व निरीक्षकों को शामिल किया गया।
उक्त जानकारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!