कवर्धा

कबीरधाम,,,,7.57 करोड़ रुपए की लागत से दो सड़कों का भूमिपूजन 19 फरवरी को

भूमिपूजन में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल

कवर्धा, 18 फरवरी 2026। कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देते हुए 7 करोड़ 57 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दो सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। बटुरा कछार से मदनपुर तक प्रधानमंत्री पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 69 लाख 81 हजार रुपए तथा खडौदा से मदनपुर तक प्रधानमंत्री पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 87 लाख 87 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों सड़कों का भूमि पूजन 19 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस राशि से क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुगम मार्ग मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, श्री प्रकाश चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि श्री खेमराज साहू, श्री विजय पटेल जनपद सदस्य श्रीमती छैली सुरेंद्र चंद्रवंशी, श्री रूपेश चंद्रवंशी, श्री रतन चंद्रवंशी, श्री रमेश साहू, सरपंच श्री उमेंद्र टंडन, श्री चौतराम साहू, श्री लखन साहू, श्री श्रवण चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भूमिपूजन में शामिल होगें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!