कवर्धा

कबीरधाम,,,,,महिला थाना कवर्धा द्वारा अभिव्यक्ति एप अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पदमराज सिंह,,,,,महिला थाना कवर्धा द्वारा अभिव्यक्ति एप अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी के पर्यवेक्षण में महिला थाना कवर्धा द्वारा आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कवर्धा में अभिव्यक्ति एप के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे –

  • बाल विवाह की रोकथाम एवं इसके दुष्परिणाम
  • साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन की जानकारी
  • पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधान
  • छेड़छाड़, गुड टच व बैड टच की पहचान
  • अभिव्यक्ति एप, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना
  • टोनही प्रताड़ना, नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, शिक्षिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में महिला थाना कवर्धा से निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, महिला प्रधान आरक्षक मां कुमारी राज, महिला आरक्षक पूर्णिमा सुमन, कामिनी चंद्रवंशी, तीजन मरकाम, विधिक सलाहकार अरविंद सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय स्तर पर प्राचार्य आर.पी. सिंह, व्याख्याता आनंद शर्मा सहित शिक्षिका पूर्णिमा साहू, सीता तंबोली, गिरजा साहू, वंदना पालकर एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!