कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से वर्चुअली जुड़ेगा कबीरधाम जिला

15 नवंबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन की रहेगी सहभागिता

कवर्धा, 14 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 1 नवंबर से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस के छठवें आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन का समापन 15 नवंबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के साथ होगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे तथा देशवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के विकास, उनके गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा जनजातीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने पर विशेष जोर रहेगा। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले में भी 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!