कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,राम्हेपुर कला हाईस्कूल से चोरी सबमर्सिबल पंप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

चौकी पोडी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

राम्हेपुर कला हाईस्कूल से चोरी सबमर्सिबल पंप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुखबिर की सूचना पर पोडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का मोटर पंप एवं आरी ब्लेड जप्त।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में चौकी पोडी प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश पटेल एवं टीम द्वारा सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ग्राम राम्हेपुर कला हाईस्कूल परिसर में लगे सबमर्सिबल मोटर पंप की चोरी की रिपोर्ट पर चौकी पोडी में अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी किए गए मोटर पंप को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनारायण उर्फ दौवा पिता सुशील सोनवानी, उम्र 22 वर्ष एवं हिमांशु कोसले पिता रामझुल कोसले, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी राम्हेपुर कला, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा हाईस्कूल परिसर से सबमर्सिबल पंप चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर एक सबमर्सिबल मोटर पंप एवं घटना में प्रयुक्त आरी ब्लेड बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों को दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका: इस कार्रवाई में चौकी पोडी प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश पटेल एवं चोकी पोडी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!