कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को

कबीरधाम जिले के 1482 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बनाए गए 3 परीक्षा केंद्र

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

कवर्धा, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा कबीरधाम जिले के तीन परीक्षा केंद्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में जिले के कुल 1482 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान का सत्यापन फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के आधार पर किया जा सके तथा आवश्यक जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा। आधी बांह वाले साधारण वस्त्र पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। काले, हरे, नीले, नारंगी, भूरे, जामुनी, मैरून एवं बैंगनी रंग के कपड़े तथा चेक वाले वस्त्र पहनना प्रतिबंधित रहेगा। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति होगी तथा कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना भी वर्जित रहेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे एवं परीक्षा समाप्त होने के अंतिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। उत्तर अंकित करने के लिए अभ्यर्थी केवल काले अथवा नीले बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग करेंगे।
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल सुश्री रूचि शार्दुल ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। निर्देशों का उल्लंघन करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!