कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,तरेगाँव जंगल डकैती कांड के प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया, कबीरधाम पुलिस की कार्यशैली एवं सफल कार्यवाही की सराहना करते हुए दी बधाई।

07 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए माल की बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और कबीरधाम पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा कर जताया आभार।

तरेगाँव जंगल डकैती कांड के प्रार्थी श्री वेदप्रकाश सोनी ने आज दिनांक- 06.11.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर डकैती कांड के सफल खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग एवं कबीरधाम पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा जिस गंभीरता, सक्रियता एवं समर्पण के साथ घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा लूटे गए माल की बरामदगी की गई, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित संपूर्ण कबीरधाम पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक- 27.10.2026 को थाना तरेगाँव जंगल क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुर्जनपुर मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास सराफा व्यवसायी श्री वेदप्रकाश सोनी का रास्ता रोककर आरोपियों द्वारा मारपीट करते हुए उनके पास रखे बैग में मौजूद चांदी के आभूषण, सोना एवं नगदी रकम की डकैती की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री अमित कुमार पटेल एवं श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचनाओं के आधार पर लगातार पतासाजी करते हुए बिलासपुर से जमशेदपुर (झारखंड) तक कार्यवाही की गई। प्रकरण में निखिल कुर्रे, संजय भास्कर, सचिन पात्रे, अरुण उर्फ अन्नू बंजारे, प्रेम उर्फ प्रीतम उर्फ ब्रो उर्फ बोरो घृतलहरे, सुमंतो घोड़ाई उर्फ कोबो एवं सुरेश नाना माने सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 1.124 किलोग्राम गली हुई चांदी, नगदी रकम, 02 बजाज पल्सर एन.एस. मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के खुलासे एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्परता, समर्पण और प्रभावी पुलिसिंग के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। तरेगांव जंगल डकैती कांड में की गई कार्यवाही इसी प्रतिबद्धता एवं पुलिस टीम के आपसी समन्वय का उदाहरण है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!