जिला मुंगेली,,,,,,रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई

कोदवाबानी जगन्नाथ रथ यात्रा मां महामाया पेंड्रीडिह से निकाली गई रथयात्रा गांव के पूरे विभिन्न मोहल्ले में जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
16 जुलाई दिन गुरुवार को बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा एवं भगवान जगन्नाथ जी की झांकी रथ यात्रा का आयोजन बेहद सुखद और पावन रहा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि उनके गृहग्राम कोदवाबानी में विगत 25 वर्ष पहले से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुवात प्रेरणा स्रोत अनुयायी, ‘मार्गगामी’ श्री जीवन सिंह राजपूत जी (उमेंदी बैगा) बैकुंठपुर वासी के मार्गदर्शन पर यह रथ यात्रा आज भी प्रतिवर्ष मनाया जाता है। राजपूत ने कहा कि हमें निरंतर अच्छे कर्म करना चाहिए क्योंकि जैसा अन्न खाते है वैसा मन रहता है, उन्होंने स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजन को पूरे गांव में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को बल देने पर जोर दिया। इस पावन अवसर पर समिति के पुकल सिंह राजपूत, हिरेंद्र जायसवाल, चंद्रहास गोस्वामी, केवल जायसवाल, रामचंद्र निषाद, मेला राम साहू, नारायण सिंह चंद्रशेखर जायसवाल मनोज पेंटर, केदार सिंह गणमान्य नागरिक गोकुल निर्मलकर, दानी ठाकुर, डॉ संतोष जायसवाल, भोप सिंह ध्रुव, मंशाराम साहू, लवबीर सिंह, रामावतार साहू, गुलाब सिंह केडी सिंह, अंजोरी साहू सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।





