कवर्धाक्राइम

क़बीरधाम,,,,,अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही

अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही

धान उपार्जन केन्द स0लोहारा,बासिनझोरी बिरनपुर कला मे धान एंव बारदानो का अमानत मे खयानत कर शासन को 81,19,502 का आर्थिक हानि पहुंचाना पाया गया

तीनो धान उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी समेत, फड प्रभारी ,एंव कम्पयुटर आपरेटरो के विरूध्द की गई है अपराध पंजीबध्द ।

विवेचना के दौरान समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के घर का तलासी लेने पर लगभग 16,00,000 (सोलह लाख ) रूपये नगद , विभिन्न बैक के खातो को पासबुक, लैपटॉप व सीपीयू को किया गया जप्त ।

फरार आरोपीयो का पता तलास जारी ।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी स0 लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा के द्वारा थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध गतिविधियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे प्रार्थी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैक मर्यादित राजनांदगांव शाखा सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम श्री संतोष कुमार गंधर्व दिनांक 24/06/2026 को थाना हाजिर आकर थाना प्रभारी के नाम से लिखित शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया शिकायत मजनून मे संयुक्त जांच दल जिला कबीरधाम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 मे धान उपार्जन केन्द्र स0लोहारा, बासिनझोरी , एंव बिरनपुर कला मे दिनांक 15/11/2025 से दिनांक 31/01/2026 तक की स्थिति मे खाली बारदाना एंव धान उपार्जन केन्द्रो मे धान खरीदी के दौरान प्रभारी एंव समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी एंव कम्पयुटर आपरेटर और फड प्रभारी द्वारा एक राय होकर तीनो धान उपार्जन केन्द्रो मे शासन को 81,19,502 का आर्थिक हानि पहुंचाना पाया गया जो अमानत में खायानत करना पाये जाने पर अपराध धारा सदर 318(4), 316 (5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का घटित करना पाये जाने से तीनो प्रकरण मे आरोपीगणो के विरूध्द अलग अलग अपराध पंजीबध्द किया गया । अपराध क्रमांक 79/26 मे आरोपीगण -01. समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी 02. फड प्रभारी बलदाउ डडसेना 03. कम्पयुटर आपरेटर बिहारी राम साहु सभी निवासी धान उपार्जन केन्द समिति सहसपुर लोहारा थाना स0लोहारा जिला कबीरधाम छग0 अपराध क्रमांक 80/26, मे आरोपीगण - 01. समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी धान उपार्जन केन्द्र सहसपुर लोहारा 02. फड प्रभारी तुकाराम साहु 03. कम्पयुटर आपरेटर पीलुराम साहु निवासी धान उपार्जन केन्द बासिनझोरी थाना स0लोहारा जिला कबीरधाम छग0 अपराध क्रमांक 81/26 मे 01. समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी 02. कम्पयुटर आपरेटर महावीर साहु साहु निवासी धान उपार्जन केन्द बिरनपुर कला थाना स0लोहारा जिला कबीरधाम छग0 के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया आज दिनांक को विवेचना के दौरान आरोपी समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के घर मे तलासी लेने पर आरोपी फरार होना पाया गया एंव उनके घर का तलासी लेने पर करीबन 16,00,000 रूपये नगद एंव विभिन्न बैको मे खाता का पासबुक जप्त किया गया जप्त रकम के बारे मे गंगादास की पत्नि एंव परिवार वालो से पुछताछ करने पर उक्त रकम गंगादास को होना बताई जो कब कंहा से लाया गया है परिवार के लोगो को इसके बारे मे कोई जानकारी नही होना बताई उक्त सभी फरार आरोपीयो के संबंध मे सुचना तंत्र मजबुत किया जाकर गिरफतारी की जायेगी पता तलास जारी है । उक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधिक्षक महोदय डां. परमिला मण्डावी , निरीक्षक मनीष मिश्रा , सउनि0 संदीप चौबे , सउनि बलदाउ भट्ट , प्रशिक्षु उपनिरीक्षक खिलेंद्र देवांगन प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी , आरक्षक राजू सोनवानी रवि जायसवाल महिला आरक्षक मंजु निर्मलकर आरक्षक बिनश पोर्ते का विषेश योगदान रहा

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!