कवर्धा

क़बीरधाम,,,,सोखता गड्ढा में श्रमदान कर सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने जल संरक्षण की अपील की

वर्षा जल बचाने की यह मुहिम आने वाली पीढ़ियों को भविष्य में देगी सुखद परिणाम- सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

“जल संचय जन भागीदारी” का दिया संदेश

कवर्धा, 20 मई 2026/जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए आज सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने विकासखंड स.लोहारा के ग्राम पंचायत गांगपुर पहुंच कर ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान का संदेश देते हुए “जल संचय जन अभियान” अंतर्गत श्रमदान करते हुए सोखता गड्ढा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने सोखता गड्ढा में श्रम दान कर उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण और भू-जल स्तर को बढ़ाने के महत्व पर जानकारी दी और इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों के घरों में बन रहे सोखता गड्ढा का निरीक्षण भी किया गया।
तत्पश्चात ग्राम गांगपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बने कंटूर ट्रेंच का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत स.लोहारा, सहायक परियोजना अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा, कार्यक्रम अधिकारी सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

      निरीक्षण के दौरान सामुदायिक भवन में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सीईओ श्री अग्रवाल ने सोखता गड्ढा तैयार कर जल संचय के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। सभी घरों में एक-एक सोखता गड्ढा बनाने की अपील की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में भू-जल स्तर दिनों-दिन नीचे जा रहा है। आज यदि हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढियो के लिए के लिए यह विकराल समस्या होगी जिसका कोई त्वरित निदान नहीं होगा। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि सभी घरों में बन रहे सोखता गड्ढा से बड़ी मात्रा में वर्षा जल और घरों से बहने वाला पानी रुकेगा जो सीधे भू-जल स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा। सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण के इस अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि वह आने वाले कल अपने बच्चों के भविष्य के लिए पानी को बचाने की इस मुहिम में स्वयं जुड़े और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि यह जन आंदोलन का रूप ले सके।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!