कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,चिल्फी घाटी में ट्रक दुर्घटना के बाद डायल 112 एवं थाना चिल्फी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, यातायात व्यवस्था संभालकर आवागमन कराया सुचारू।

चिल्फी घाटी में ट्रक दुर्घटना के बाद डायल 112 एवं थाना चिल्फी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, यातायात व्यवस्था संभालकर आवागमन कराया सुचारू।

दिनांक- 23.11.2026 को डायल 112 के रिजर्व चिल्फी पैंथर-01 को C4 के माध्यम से चिल्फी घाटी के नागमोरी के पास सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकराने के बाद पलट गया था।

ट्रक पलटने के कारण घटनास्थल पर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। डायल 112 एवं थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आपसी समन्वय से यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया तथा वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया। पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही से चिल्फी घाटी में यातायात सामान्य है तथा वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से जारी है।

पुलिस टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक एवं परिचालक का हालचाल भी जाना गया। दोनों सुरक्षित थे तथा उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई थी। पुलिस टीम द्वारा उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल जाने की सलाह दी गई, लेकिन दोनों ने अस्पताल जाने से इनकार करते हुए पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सुरक्षित होना बताया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!