कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर वनांचल ग्राम कोयलारझोरी में बालिकाओं को मिला नए बालिका शौचालय की सौगात

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर वनांचल ग्राम कोयलारझोरी में बालिकाओं को मिला नए बालिका शौचालय की सौगात

मेरी बेटी मेरा अभिमान के तहत विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण बालिकाओं को मिल रहा गरिमापूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण

कबीरधाम जिले के 334 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में हो रहा बालिका शौचालय का निर्माण

कवर्धा,19 नवंबर 2026। जिले के विकासखंड बोड़ला के वनांचल ग्राम कोयलारझोरी में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर विकसित भारत जी राम जी योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मेरी बेटी मेरा अभिमान अंतर्गत बेटियों की गरिमा सुरक्षा और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सर्व सुविधा युक्त बालिका शौचालय की सौगात दी गई है।नए बालिका शौचालय का लोकार्पण स्कूली बालिकाओं द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार मेरावी सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं स्कूली बच्चों व शिक्षक गण उपस्थित रहे। ग्रामीणों की मांग पर पक्के संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कबीरधाम श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न शालाओं में बेटियों के लिए बालिका शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कबीरधाम जिले के 334 विभिन्न प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में विकसित भारत जी राम जी योजना से निर्माण कार्य हो रहा हैं। इन कार्यों के लिए 14 करोड़ 34 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत किया गया है। प्रत्येक बालिका शौचालय की लागत 4.30 लाख रुपए निर्धारित है। 16.2 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने शौचालय की लंबाई 4.50 मीटर एवं इसकी चौड़ाई 3.60 मीटर है। बालिका शौचालय मिलने से सशक्त बेटी सशक्त समाज का नारा जमीनी स्तर पर क्रियान्वित होगा क्योंकि इससे बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही स्वच्छता पूर्ण वातावरण से स्वास्थ्य को फायदा होगा और विद्यालय में बालिकाओं की उपस्थिति को प्रोत्साहन मिलेगा। ग्राम कोयलारझोरी की स्कूली बालिकाओं ने शौचालय का लोकार्पण कर खुशी जाहिर की और कहा कि हमें अपने स्कूल में सर्व सुविधा युक्त शौचालय भवन मिला है इससे हम बेटियों की गरिमा और बढ़ेगी तथा सभी मौसम में हमको इसका लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि बालिका शौचालय के निर्माण से जहां एक और सर्व सुविधा युक्त शौचालय मिला है तो वहीं दूसरी ओर इसके निर्माण कार्य से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी मिला है साथ में प्रतिदिन ₹300 का मजदूरी भुगतान मिलने से ग्रामीण खुश है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!