कवर्धाक्राइम

क़बीरधाम,,,,थाना पिपरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : विद्युत वितरण कंपनी के दो केंद्रों में 04 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये के वित्तीय गबन का आरोपी गिरफ्तार।

वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक रवेली एवं मरका विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थापना के दौरान कंपनी की राशि बैंक खाते में जमा नहीं कर किया गया वित्तीय गबन।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले में आर्थिक अपराधों एवं वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के दो विद्युत वितरण केंद्रों में कुल 04 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये की राशि का वित्तीय गबन करने के मामले में आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्री सुनील कुमार गुप्ता, पिता श्री शिव प्रसाद गुप्ता, उम्र 37 वर्ष, निवासी पंडरिया, वर्तमान पदस्थापना सहायक अभियंता, उप संभाग छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पिपरिया, जिला कबीरधाम द्वारा थाना पिपरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विद्युत वितरण कंपनी में सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदस्थ कर्मचारी मनोज साहू की विद्युत वितरण केंद्र रवेली में पदस्थापना के दौरान वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक कुल 3,17,90,699/- रुपये की राशि बैंक खाते में जमा नहीं की गई तथा उक्त राशि का वित्तीय गबन किया गया। रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 127/2026, धारा 420, 421, 467, 468, 471, 477 एवं 409 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान विद्युत वितरण कंपनी केंद्र मरका के सहायक अभियंता श्री संदीप कुमार सोनी द्वारा भी थाना उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी मनोज साहू द्वारा विद्युत वितरण केंद्र मरका में पदस्थापना एवं प्रभार के दौरान वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक कंपनी की कुल 1,12,69,171/- रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की गई तथा वित्तीय अनियमितता करते हुए राशि का गबन किया गया। इस प्रकार दोनों विद्युत वितरण केंद्रों से संबंधित प्रकरणों में कुल 4,30,59,870/- रुपये (चार करोड़ तीस लाख उनसठ हजार आठ सौ सत्तर रुपये) की राशि का वित्तीय गबन किया जाना सामने आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के नेतृत्व में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी मनोज साहू से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा गबन संबंधी कृत्य स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी एवं थाना पिपरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!