कवर्धा

कबीरधाम,,,,,निजी क्षेत्र के 250 पदों पर भर्ती के लिए 20 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का होगा आयोजन

कवर्धा, 16 नवंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों (स्वतंत्र माईक्रोफिन प्रा.लि., रायपुर, पुस्कल एग्रोटेक लिमि., ब्रांच कवर्धा, फायर एडं सेफ्टी एडं डिसास्टर मैनेजमेंट, भिलाई, मध्य भारत सिक्यूरिटी सर्विस, रायपुर) द्वारा 250 पदों (तकनीकी/गैर तकनीकी) पर भर्ती की जाएगी। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क एवं निजी क्षेत्र में कार्य करने के लिए है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक व तकनीकी योग्यता, आयु न्यूनतम 18 वर्ष, वेतन 8,000 से 22,000 है।

रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय की वेबपोर्टल में जाकर रोजगार मेला का अवलोकन कर सकते है। इच्छुक आवदेकों को रोजगार मेला में सम्मिलित होने के पूर्व रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन उपरान्त रोजगार मेला 20 नवंबर 2026 को अपने समस्त प्रमाण पत्रों मय छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!