कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने निर्माणाधीन पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन का किया निरीक्षण

गुणवत्तायुक्त निर्माण के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी परखीकवर्धा, 15 नवंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज बोड़ला विकासखंड के प्रवास के दौरान विकासखंड मुख्यालय बोड़ला में निर्माणाधीन पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास भवन का निर्माण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने छात्रावास भवन निर्माण में उपयोग की जा रही ईंट एवं अन्य निर्माण सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की पड़ताल करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सामग्री का ही उपयोग किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास भवन विद्यार्थियों की सुविधा और उनके बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा समय-समय पर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। शासन की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!