कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग संपन्न।

आगामी दीपावली पर्व पर सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने के दिए गए विशेष निर्देश।

अवैध मादक पदार्थ, शराब, गाँजा एवं नशीली दवाइयों की बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाकर संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के निर्देश।

लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों की समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण तथा प्रभावी पुलिसिंग पर दिया गया विशेष जोर।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजू कुमारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रमिला मंडावी सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

आगामी दीपावली पर्व पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के विशेष निर्देश।
आगामी दीपावली पर्व को विशेष ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर प्रभावी पुलिस निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग एवं आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर
दीपावली पर्व के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की प्रभावी तैनाती, सुचारु आवागमन, पार्किंग व्यवस्था का नियमन तथा सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित नहीं होने देने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अवैध मादक पदार्थ एवं नशीले कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, गाँजा एवं नशीली दवाइयों की बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रखने तथा अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा गया।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश
बैठक में जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में लंबित अपराधों, चालानों, मर्ग प्रकरणों, सदरी एवं लोकल शिकायतों, समंस एवं वारंट तथा गुम इंसान प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने, विवेचना में गुणवत्ता बनाए रखने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा न्यायालयीन कार्यवाही से संबंधित दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त जिले की कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति एवं अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। पूर्व में आयोजित क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई।

आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल पुलिसिंग पर जोर
बैठक में ICJS सिस्टम, Medlepar, e-Sakshya सहित अन्य डिजिटल पुलिसिंग प्रणालियों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को इन प्रणालियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक प्रविष्टियों एवं लंबित तकनीकी कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश – सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था में लापरवाही स्वीकार नहीं
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने सभी अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में सभी अधिकारी सक्रियता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दीपावली पर्व को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!