कवर्धाक्राइम

कबीरधाम,,,,,,थाना पिपरिया पुलिस के द्वारा चॉइस सेंटर में चोरी करने वाले 01आरोपी को चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार।

थाना पिपरिया पुलिस के द्वारा चॉइस सेंटर में चोरी करने वाले 01आरोपी को चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार।

ताला काटकर चोरी की गई नगदी रकम पुलिस ने किया बरामद।

थाना पिपरिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना पिपरिया क्षेत्र में चोरी की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपूर्ण नगदी रकम बरामद की गई है।

प्रार्थी गंगाराम साहू, निवासी ग्राम कृतबांधा द्वारा थाना पिपरिया में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक- 03.11.2026 की रात्रि में ग्राम देवरी स्थित उनके चॉइस सेंटर में रखी नगदी रकम 3,600/- रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 352/26, धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर संदेही की पहचान एवं पतासाजी में जुट गई।

सीसीटीवी फुटेज एवं विश्वसनीय मुखबिर के आधार पर संदेही योगेश्वर उर्फ योगेश चंद्राकर, निवासी ग्राम कृतबांधा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ग्राम देवरी स्थित चॉइस सेंटर में लगे ताले को लोहे की आरी से काटकर दुकान के अंदर प्रवेश करना तथा वहां रखी नगदी रकम 3,600/- रुपये चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई संपूर्ण नगदी रकम 3,600/- रुपये बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी योगेश्वर उर्फ योगेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया के सहायक उप निरीक्षक श्री दर्शन साहू, प्रधान आरक्षक श्री विनोद सिंह राजपूत, श्री मुकेश राजपूत, आरक्षक श्री राजकुमार साहू एवं महिला आरक्षक श्रीमती पूनम तिवारी का प्रमुख योगदान रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!