कवर्धा

क़बीरधाम,,,,सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों का कबीरधाम पुलिस ने किया खंडन, 20 वर्षीय युवती ने परिजनों को दी अपने संबंध में पूरी जानकारी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों का कबीरधाम पुलिस ने किया खंडन, 20 वर्षीय युवती ने परिजनों को दी अपने संबंध में पूरी जानकारी।

कबीरधाम जिला के थाना कुकदुर क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती के गुम होने एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का कबीरधाम पुलिस खंडन करती है।

थाना कुकदुर पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक दस्तावेज परिजनों से मंगाए गए तथा युवती के संबंध में पतासाजी की गई। पुलिस द्वारा युवती से फोन एवं वीडियो कॉल के माध्यम से उसके परिजनों की बातचीत कराई गई। इस दौरान युवती ने अपनी इच्छा से घर से जाने की बात कही तथा अपने बालिग होने के संबंध में भी जानकारी एवं प्रमाण प्रस्तुत किया।

युवती ने परिजनों को स्पष्ट रूप से बताया कि वह वर्तमान में कहाँ है, किस स्थान पर कार्य कर रही है, उसका मोबाइल नंबर क्या है तथा वह किसके साथ घर से निकली थी। इस प्रकार युवती ने स्वयं अपने संबंध में पूरी जानकारी परिजनों को उपलब्ध कराई है। उसने किसी भी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात नहीं कही है।

कबीरधाम पुलिस आमजन एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों/ पोर्टल संचालकों से अपील करती है कि किसी भी घटना के संबंध में तथ्यों की पुष्टि किए बिना भ्रामक खबरें प्रसारित न करें। सही एवं प्रमाणित जानकारी के आधार पर ही प्रसारित करें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!