जिला मुंगेली,,,,,कर्मवीर सिंह को नया संगठन महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

मुंगेली। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में श्री कर्मवीर सिंह जी की नियुक्ति के बाद से ही राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेली जिले से भी नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री को बधाई देने और हर्ष व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कर्मवीर सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन और सांगठनिक अनुभवों से मुंगेली जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
भाजपा किसान मोर्चा मुंगेली के जिलाध्यक्ष श्री रितेश यादव जी ने इस नियुक्ति पर गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके वृहद संगठनात्मक अनुभवों का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला आईटी सेल प्रभारी श्री अरविन्द सिंह राजपूत जी ने भी श्री कर्मवीर सिंह जी को इस नवीन और अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति को लेकर मुंगेली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, उल्लास और एकजुटता का माहौल निर्मित है।





