कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,,,,अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध पांडातराई पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों से 3,420 एम.एल. शराब एवं नगद बरामद।

कबीरधाम जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना पांडातराई पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने गोलू पिता गणेश भास्कर, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहगांव तथा नीलचंद पिता मुकेश टंडन, उम्र 27 वर्ष, निवासी मोहगांव को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3,420 एम.एल. अवैध शराब एवं 1,700/ रुपये नगद बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पांडातराई में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में थाना पांडातराई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!