कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,सट्टेबाजी पर लोहारा पुलिस का शिकंजा—दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार

सट्टेबाजी पर लोहारा पुलिस का शिकंजा—दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार

सट्टा-पट्टी, नगदी रकम, पेन एवं कीपेड मोबाइल जब्त; दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कबीरधाम जिले में अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने सट्टेबाजी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगदी रकम एवं अन्य सामग्री जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा-निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

पहला प्रकरण – बिडोरा में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी पकड़ा गया। दिनांक 19.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिडोरा स्थित शीतला मंदिर के पास एक व्यक्ति अंकों के आधार पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कार्रवाई की।

मौके पर डेरहा राम पटेल पिता गयाराम पटेल, उम्र 44 वर्ष, निवासी बिडोरा, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 3,250/ रूपये, 01 नग डॉट पेन एवं 01 कीपेड मोबाइल जब्त किया गया।

दूसरा प्रकरण – सिल्हाटी बस स्टैंड के पास सट्टेबाजी पर कार्रवाई इसी क्रम में ग्राम सिल्हाटी बस स्टैंड के पास एक अन्य व्यक्ति द्वारा अंकों के आधार पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

मौके पर उमाशंकर पटेल पिता चेतन पटेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी बस स्टैंड सिल्हाटी, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम 750/ रूपये जब्त की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2026 एवं 111/2026, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!