कवर्धा

क़बीरधाम,,,,कलेक्ट्रेट रोड के डिवाइडर पर पौधों की छंटाई, कबीरधाम यातायात पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त पहल से बढ़ी सड़क की विजिबिलिटी।

कबीरधाम जिले के कलेक्ट्रेट रोड के डिवाइडर पर बढ़ चुके पौधों की शाखाओं की कबीरधाम यातायात पुलिस टीम एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा छंटाई कराई गई। सड़क की ओर बढ़ रही शाखाओं को व्यवस्थित रूप से हटाए जाने से अब वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिली है और सड़क की विजिबिलिटी भी बेहतर हुई है।

डिवाइडर के पौधों के बढ़ने से उनकी शाखाएं सड़क की ओर निकल आई थीं, जिससे वाहनों के सुरक्षित आवागमन और सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए कबीरधाम यातायात पुलिस टीम एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छंटाई कार्य कराया।

छंटाई के बाद सड़क का यह हिस्सा साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आ रहा है। इससे वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिल रही है तथा आवागमन भी अधिक सुगम एवं सुरक्षित हुआ है।

कबीरधाम यातायात पुलिस टीम एवं नगरपालिका की यह संयुक्त पहल शहर की स्वच्छता, यातायात सुविधा और सुरक्षित आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!