कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,मिशन 80वां रक्तवीर के तहत 41 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कवर्धा,15 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कबीरधाम के निर्देशानुसार युवा सारथी सेवा संस्था छत्तीसगढ़ एवं पी.जी. कॉलेज, जिला कबीरधाम के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पी.जी. कॉलेज के आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय हाल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन “मिशन 80वां रक्तवीर – मेरा रक्तदान, राष्ट्र के नाम” की भावना के साथ किया गया। इस दौरान युवाओं एवं अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 41 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

आयोजकों ने रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानव सेवा की भावना को और मजबूत किया।

शिविर में उपस्थित अतिथियों एवं आयोजक संस्थाओं द्वारा सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, युवा सारथी सेवा संस्था, पी.जी. कॉलेज एवं अन्य सहयोगी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!