कवर्धा

कबीरधाम,,,,,22 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेला, निजी क्षेत्र के 485 पदों पर होगी भर्ती

8वीं से स्नातक एवं तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

कवर्धा, 16 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिले के शिक्षित एवं तकनीकी योग्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के निजी नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 485 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक तथा विभिन्न तकनीकी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 7,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। रिक्त पदों एवं नियोजकों की विस्तृत जानकारी विभागीय रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले से संबंधित सभी जानकारियां पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!