कवर्धा

कबीरधाम,,,,,31 जुलाई तक छात्रवृत्ति पोर्टल खुला

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश

कवर्धा, 09 जुलाई 2026। कबीरधाम जिले में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करने के लिए सत्र 2025-26 का छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः प्रारंभ किया गया है। छूटे हुए विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सत्र 2025-26 से छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया राशन कार्ड आधारित ई-केवाईसी एवं आधार से लिंक बैंक खाते के माध्यम से की जा रही है। जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अभी भी पंजीयन शेष है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विकासखंड के छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से संकुलों के सहयोग से सभी शालाओं की नियमित समीक्षा एवं परीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यार्थियों का राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा आधार से लिंक बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रत्येक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई करें। निर्देशों में कहा गया है कि 31 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पूर्व सभी पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन एवं सत्यापन पूर्ण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!